IGKV में रिजल्ट पर हंगामा ईयर बैक के विरोध में छात्रों ने खोला मोर्चा,
IGKV में रिजल्ट पर हंगामा ईयर बैक के विरोध में छात्रों ने खोला मोर्चा,

रायपुर.. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर में इस बार इतिहास बन गया। UG 1st, 2nd और 3rd Year के दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम 2025-26 में हुई भारी गड़बड़ी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब अलग-अलग जिलों के कृषि कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अपने ही कॉलेज और शिक्षकों के खिलाफ एकजुट होकर सड़क पर उतर आए। 50 दिनों की देरी से जारी हुए परिणामों में लचर मूल्यांकन का आरोप लगाते हुए हजारों छात्रों का शैक्षणिक भविष्य अंधकार में चला गया है और बड़ी संख्या में छात्र Year Back की कगार पर खड़े हैं।इसी के विरोध में आज छात्र अधिकार मंच के बैनर तले रायपुर स्थित प्रशासनिक भवन में सभी कॉलेजों के छात्रों ने जमकर हल्ला बोला और कुलपति व परीक्षा नियंत्रक को 5 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा।
परिसर में अब चुप रहने का नहीं, अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का समय है और यह लड़ाई एक की नहीं, हम सबके भविष्य की है के नारों से गूंज उठा।
क्या हैं 5 सूत्रीय प्रमुख मांगें
उत्तर पुस्तिकाओं की पुन निष्पक्ष जांच परिणामों में तकनीकी और मूल्यांकन की व्यापक त्रुटियां हैं। सभी प्रभावित छात्रों की कॉपियों की निष्पक्ष जांच कर पारदर्शी संशोधित परिणाम जारी किया जाए। सत्र 2025-26 के लिए ‘Year Back’ सिस्टम तुरंत समाप्त हो यह छात्रों की सबसे प्रमुख मांग है। विलंब और गलत मूल्यांकन की सजा छात्र क्यों भुगते? किसी विद्यार्थी का पूरा साल केवल बैक लगने के कारण बर्बाद न हो, इसलिए इस सत्र के लिए ईयर बैक का नियम पूर्णतः शिथिल / रद्द किया जाए। 4 विषयों में Revaluation और शुल्क माफी: वर्तमान 2 विषयों की सीमा बढ़ाकर कम से कम 4 विषयों में Revaluation की अनुमति दी जाए। विश्वविद्यालय की लापरवाही का आर्थिक बोझ छात्रों पर न डालते हुए शुल्क पूर्णतः माफ किया जाए। ग्रेस मार्क्स में वृद्धि हो वर्तमान 5 अंक के ग्रेस प्रावधान में वृद्धि की जाए तथा इसे 2 से अधिक विषयों में भी लागू किया जाए, ताकि मामूली अंतर से अनुत्तीर्ण हो रहे छात्र अपना वर्ष बचा सकें। RTI में ‘Book Reference’ का नियम समाप्त हो: RTI में कॉपी देखने पर उत्तर सही होने के बावजूद रेफरेंस बुक मांगने की शर्त हटाई जाए, क्योंकि कॉलेजों में न तो मानक पुस्तकें उपलब्ध हैं और न ही फैकल्टी द्वारा उनसे पढ़ाया जाता है। उत्तर सही होने पर सीधे अंक दिए जाएं। उपस्थित छात्र छात्राओं ने अपनें आंदोलन के दौरान ना सिर्फ नारेबाजी की बल्कि खामिया भी गिनाया है।
