छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड,

( प्रतिकात्मक चिन्ह )

प्रदेश भर से प्रविष्टियां आमंत्रित, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

रायपुर। प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच के तत्वावधान में अति शीघ्र राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश भर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे प्रतिभाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। वक्ता मंच ने बताया कि यह अवार्ड उन व्यक्तित्वों को दिया जाएगा जो समाज के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं। चाहे वह लोक कला हो, साहित्य हो या समाज सेवा।

30 श्रेणियों में मिलेगा सम्मान

इस बार अवार्ड में कुल 30 से अधिक श्रेणियां रखी गई हैं -लोक कला, वन संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण, 25 से अधिक बार रक्तदान, जल संरक्षण, अंध विश्वास निर्मूलन, निःशुल्क कोचिंग, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, छत्तीसगढ़ी भाषा हेतु महत्वपूर्ण कार्य, पुलिसिंग, विधिक सेवा, समाज सेवा, वैज्ञानिक चेतना, आध्यात्म, जन आंदोलन, खेल, व्यवसाय, उद्योग, फैशन, मॉडलिंग, चित्रकला, बस्तर आर्ट, वास्तु कला।

इस बार 4 नए क्षेत्र विशेष रूप से शामिल

योग, फिल्म निर्माण, वृत्त चित्र निर्माण और स्टार्ट अप।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक व्यक्ति अपना संक्षिप्त बायो डाटा 15 अक्टूबर तक 9827928850 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। आयोजकों ने अपील की है कि कृपया अनावश्यक कॉल न करें, केवल व्हाट्सएप पर जानकारी भेजें। प्राप्त प्रविष्टियों पर निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।आयोजन समिति -राजेश पराते – 9827928850,पूर्णेश डडसेनाशुभम साहू – 9165599995 मनीष अवस्थी इस गरिमा-मय सम्मान समारोह का दायित्व निभा रहें है।इसके साथ साथ समिति में अहम सदस्यों की भूमिका भी सराहनीय है। पुरी टीम इस तरह समाज,संस्कृति के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में गति देने वालो कर्मठ व्यक्तियों को सम्मानित करती है।