श्रीश्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग,

नेफ्थोलिन के ड्रम फटने से भड़की लपटें, 10 दमकल मौके पर

रायपुर / भिलाई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक नगरी भिलाई से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र हाथखोज में स्थित श्रीश्याम केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह करीब 11:30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि अब तक 10 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर चुकी हैं, लेकिन अब तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। 5 किलोमीटर दूर तक आग की लपटें और काले धुएं का गुबार देखा जा रहा है।वेल्डिंग की चिंगारी बनी आग की वजहप्रत्यक्षदर्शियों और फैक्ट्री प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 11:30 बजे फैक्ट्री परिसर में एक कर्मचारी वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग से निकली एक छोटी सी चिंगारी नीचे गिर गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।फैक्ट्री में नेफ्थोलिन नाम के केमिकल की प्रोसेसिंग की जाती है। नेफ्थोलिन एक पेट्रोलियम बेस्ड अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ है। चिंगारी गिरते ही केमिकल ने आग पकड़ ली और कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। केमिकल के ड्रम लगातार फट रहे हैं, जिससे आग और ज्यादा भड़क रही है।बड़ी मात्रा में केमिकल और वाहन खाक, जनहानि नहींअब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जो एक राहत की बात है। हादसे के समय फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में रखा केमिकल जलकर खाक हो गया है, जिससे करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।इसके अलावा फैक्ट्री परिसर में खड़े कुछ माल वाहक बड़े वाहन भी इस आग की चपेट में आकर जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। आग की वजह से पूरे हाथखोज औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। एहतियात के तौर पर आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को भी खाली करा लिया गया है।

10 दमकल की गाड़ियां मौके पर

आग बुझाने में जुटीसूचना मिलते ही भिलाई नगर निगम, दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अब तक 10 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर चुकी हैं, लेकिन नेफ्थोलिन जैसे ज्वलनशील केमिकल के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। फायर फाइटर्स लगातार पानी और फोम की बौछार कर रहे हैं।पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एसडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है।फिर उजागर हुई फायर सेफ्टी की लापरवाहीयह हादसा एक बार फिर छत्तीसगढ़ के उद्योगों में फायर सेफ्टी की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। प्रदेश में 10 हजार से अधिक छोटे-बड़े उद्योग संचालित हैं, लेकिन ज्यादातर में आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। वेल्डिंग जैसे खतरनाक काम के दौरान भी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता।पिछले एक साल में ही रायपुर संभाग में 2244 आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार जांच की बात होती है, लेकिन अगली बार फिर वही चूक होती है। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि आग पर काबू पाने के बाद इस मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी और फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आग को कंट्रोल करनें में हो रही दिक्कत..

कैमिकल में  जब भी आग लगती है तो टीम को आग को कंट्रोल करनें में भारी दिक्कत होती है। हजारों लीटर फोम आग को कंट्रोल करनें में लग जाता है। दमकल एसडीआरएफ की टीम उसे कंट्रोल करने में लगी है।