672 करोड़ के 24 सड़क-पुल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी,
बरसात के बाद छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी विकास की रफ्तार, 672 करोड़ के 24 सड़क-पुल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी,
रायपुर,छत्तीसगढ़ में बरसात खत्म होते ही सड़क और पुल निर्माण के कामों में तेजी आएगी। राज्य सरकार ने 672 करोड़ 22 लाख के 24 बड़े प्रोजेक्ट्स की निविदा को मंजूरी दे दी है। इसमें नई सड़क, पुल, फोरलेन, चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के काम शामिल हैं। PWD ने अधिकारियों को तुरंत कार्यादेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री *विष्णु देव साय* ने कहा कि मजबूत सड़क अधोसंरचना सरकार की प्राथमिकता है। इन प्रोजेक्ट्स से गांव-शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार-पर्यटन को गति मिलेगी। उप मुख्यमंत्री व PWD मंत्री *अरुण साव* ने कहा कि सभी काम समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे।
कहां-कहां बनेंगी नई सड़कें – 7 प्रोजेक्ट
दुर्ग – पुलगांव से अंजोरा-रसमड़ा 5.28 KM फोरलेन – 28.02 करोड़,धमतरी – आमदी में 3.50 KM फोरलेन गौरव पथ – 19.26 करोड, राजनांदगांव – डोंगरगढ़ में 8 KM परिक्रमा पथ – 46.22 करोड़,बिलासपुर – झाल से नगपुरा 17.61 KM 29.91 करोड़,महासमुंद – सल्डीह-बहादुरपुर 6.50 KM – 11.27 करोड़,बलरामपुर – सिविलदाग-नीलकंठपुर 7.60 KM – 14 करोड़,रायगढ़ – उर्दना-कृष्णापुर-खैरपुर 3.40 KM – 13.74 करोड़
अरपा और खारून पर बनेंगे हाई-लेवल पुल
बिलासपुर – अरपा नदी पर लोधीपारा-कोनी पुल 17.63 करोड़,खारून नदी पर चोरहादेवरी-परसदा पुल 7.68 करोड़
3 सड़कों का होगा उन्नयन
79 करोड़
परसवार-चलगली 18 KM (37.37 करोड़), अभनपुर में NH-30 का 2.60 KM फोरलेन (17.32 करोड़), रायगढ़ में कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ 12.30 KM (24.26 करोड़)
12 सड़कों का चौड़ीकरण-मजबूतीकरण
धमतरी जिले में 5 सड़कें, रायगढ़ में 2 फोरलेन सड़कों पर विद्युतीकरण के साथ चौड़ीकरण (59.49 करोड़ और 47.77 करोड़), कांकेर-भानुप्रतापपुर हाईवे 36.80 KM (85.83 करोड़), बेमेतरा, दुर्ग, सरगुजा और महासमुंद में भी सड़कें मजबूत होंगी।
सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि काम सबलेट नहीं होगा, पॉवर ऑफ अटॉर्नी मान्य नहीं होगी और गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जाएगी।
