मस्तूरी में पटवारी कार्यालय बना ताश का अड्डा,
किसान को भगाने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
रायपुर/बिलासपुर.. जिले के मस्तूरी क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ग्राम केवटाडीह के पटवारी कार्यालय का बताया जा रहा है, जिसमें पटवारी और कोटवार कार्यालय में ताश खेलते नजर आ रहे हैं। साथ ही किसान को काम से मना कर भगाने का भी आरोप लगा है। वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने शासन प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।
पटवारी कार्यालय में बावन परी का खेल
प्रदेश भर में इन दिनों धान खरीदी जोरों पर है। किसान अपनी फसल बेचने के लिए पटवारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। गिरदावरी और अन्य राजस्व संबंधी कई समस्याएं सामने आ रही हैं। इसी बीच वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि किसानों के काम छोड़कर पटवारी कार्यालय में बावन परी खेली जा रही है।
कोटवार की मुनादी के बाद पहुंचा था किसान
बताया जा रहा है कि कोटवार राजकुमार द्वारा मुनादी किए जाने के बाद किसान अपने काम के लिए पटवारी कार्यालय पहुंचा था। आरोप है कि जब किसान ने हल्का पटवारी टैटू राम जांगड़े से काम की बात की तो उन्हें काम करने से इनकार कर दिया गया। किसान का आरोप है कि पटवारी ने कहा अभी भागो यहां से, ताश खेलना है।
वायरल वीडियो में क्या है
वायरल वीडियो में एक तख्त पर कोटवार बैठा दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरी ओर टेबल पर हल्का पटवारी बैठा नजर आ रहा है। टेबल पर ताश के पत्ते और बाजी लगाए जाने जैसी गतिविधि दिखाई दे रही है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है और पूरे मामले की आधिकारिक जांच होनी है।
सरकारी कार्यालय या जुए का अड्डा
किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बने पटवारी कार्यालय में इस तरह ताश खेलने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सरकारी कर्मचारी शासन से वेतन लेते हैं और उनकी जिम्मेदारी ग्रामीणों के राजस्व कार्य समय पर पूरा करने की है। ऐसे में कार्यालय में किसानों को लौटाकर ताश खेलना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि वायरल वीडियो पर संबंधित विभाग कब जांच करेगा और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी।
बाइट 1 – धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता कांग्रेस
