नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बाइक रैली का भव्य सम्मान

रायपुर-राष्ट्रीय एकता दिवसके अवसर पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत और नशामुक्त भारत, सशक्त भारत के संकल्प के साथ ओडिशा से निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के रायपुर पहुंचने पर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया।16 अक्टूबर को मरीन ड्राइव तेलीबांधा में रैली के स्वागत के बाद आज  एक निजी समारोह हॉल, सिविल लाइंस में औपचारिक अभिनंदन और नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम की बड़ी बातें

नशे के दुष्परिणामों पर केंद्रित विशेष जागरूकता वीडियो जारीछत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा निर्मित “ड्रग फ्री छत्तीसगढ़” वीडियो सॉन्ग का विमोचनमहिला NGOs, मार्शल आर्ट्स छात्रों और कॉलेज विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियां दीं

पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला का वक्तव्य…

क्या बोले अधिकारी

पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा – नशा करना ही है तो जिम्मेदारी और कर्तव्यों के प्रति समर्पण का नशा करो, नशे को कहो ना। रायपुर कमिश्नरेट लगाता अवैध,सूखे नेशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है। मंच से डॉ संजीव शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 करोड़ से अधिक की संपत्तियों सफेमा कोर्ट के माध्यम से कूर्क कराई है। वहीं 300 से अधिक आरोपियों को 10 साल से अधिक की सजा कोर्ट से करवाया है।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने युवाओं से हर व्यक्ति कम से कम 10 लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।ओडिशा दल के इंस्पेक्टर समर्थ और छत्तीसगढ़ दल के रवींद्र गिरी ने आभार व्यक्त करते हुए नशामुक्त समाज का संकल्प दोहराया। बाइक राइडर्स को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

हेल्पलाइन जारी –

रायपुर कमिश्नरेट ने नशे के अवैध कारोबार की गोपनीय सूचना के लिए विशेष हेल्पलाइन जारी की है -NDPS सूचना हेल्पलाइन: 9479211933″राष्ट्रीय एकता हमारी शक्ति है, युवा हमारी पूँजी हैं और नशामुक्त समाज हमारा साझा संकल्प है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद –

मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला रहे। मंच पर डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी नॉर्थ दीपमाला कश्यप, डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा और NCB राज्य प्रमुख अनिल कुमार विशेष रूप से मौजूद थे।