गरबा ड्रेस  में महिला पुलिस रहेगी तैनात- पिंक पेट्रोल की पैनी नजर

 

रायपुर पुलिस की विशेष पहल, पिंक पेट्रोल यूनिट चलाएगी अंडरकवर ऑपरेश

रायपुर, रायपुर की कमिश्नरेट पुलिस नवाचार को लेकर विशेष रुप से जानी जाती है। इस बार यह नवाचार आम जनमानस खास कर महिला सुरक्षा को लेकर किया गया है। अपराधी या मनचले की आंखे  बूरी-नियत से घूरी तो सीधे अंडरकवर ऑपरेशन में नैतान महिला पुलिस दबोच लेगी। नवरात्रि पर्व के दौरान शहर में आयोजित होने वाले गरबा-डांडिया कार्यक्रमों में महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों, मनचलों पर कड़ी निगरानी के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट गरबा पंडालों में और आसपास सादे कपड़ों गरबा ड्रेस, में अंडरकवर ऑपरेशन चलाएगी।

क्या रहेगी व्यवस्था

पिंक पेट्रोल यूनिट की महिला पुलिसकर्मी गरबा पंडालों के भीतर और प्रवेश द्वारों पर आम नागरिकों के बीच मौजूद रहेंगी।छेड़छाड़, फब्तियां कसने, अवांछित फोटो/वीडियोग्राफी या अभद्रता करने वाले असामाजिक तत्वों को रंगे हाथों पकड़ा जाएगा।संदिग्ध व्यक्तियों पर त्वरित और सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पंडालों के आसपास पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त पर रहेंगे।

नागरिकों से अपील -रायपुर कमिश्नरेट ने सभी नागरिकों, विशेषकर महिलाओं व युवतियों से अपील की है कि वे निर्भीक होकर सुरक्षित माहौल में उत्सव का आनंद लें। यदि किसी भी गरबा पंडाल या शहर के किसी क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना, छेड़छाड़ या संदिग्ध गतिविधि होती है तो तुरंत पिंक पेट्रोल यूनिट हेल्पलाइन नंबर 9479210932 या 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।