सुकमा में नक्सल मोर्चे की शेरनियां थिरकीं

AK-47 वाली महिला कमांडो ने किया गरबा-डांडिया,
सुकमा,, सुंदर बस्तर का परिदृश्य अब दिन बदलते जा रहा है। शांति संगीत की थाप में पुलिस भी अपने कर्तव्य निर्वाह से कुछ वक्त निकला कर झूम रहे है।एक वक्त था जब वहां के लोग संगीत के साए में रहते थे। मगर अब वहां संस्कृति छत की धूम देखने के मिल रही है। और यह संभव हो पा रहा है सुकमा के एसपी मयंक गुर्जर की सोच के बाद। पहली बार ऐसा हुआ है जब जिन महिलाओं के हाथ में अत्यधिक एसॉल्ट राइफल हुआ करती थी अब वह डांडिया के धूप में डंडे लेकर थिरक रही है और यह परिचायक है शांति बहाली का।
हाथों में AK-47 लेकर नक्सल मोर्चे पर दुश्मनों से लोहा लेने वाली महिला कमांडो जब गरबा-डांडिया की धुन पर थिरकीं, तो पूरा पुलिस लाइन तालियों से गूंज उठा।
जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में एसपी मयंक गुर्जर की पहल पर पहली बार एक दिवसीय गरबा-डांडिया का आयोजन किया गया। इसमें लंबे समय से नक्सल मोर्चे पर तैनात महिला कमांडो और दुर्गा फाइटर की महिला जवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
पुलिस और शहीद परिवार भी हुए शामिल,
इस आयोजन में सिर्फ जवान ही नहीं, पुलिस परिवार की महिलाओं-बच्चों और शहीद परिवारों की महिलाओं-बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे आयोजन और खास बन गया।
वर्दी के बीच उत्सव का रंग,
नक्सल प्रभावित इलाके में चुनौतीपूर्ण ड्यूटी निभाने वाली महिला कमांडो के लिए यह अपनी रोज की थकान भरी दिनचर्या से अलग उत्सव मनाने का मौका था। गरबा-डांडिया की ताल पर शानदार प्रस्तुतियां दी गईं और बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया।
अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला,
पुलिस और पुलिस परिवार लॉ एंड ऑर्डर की वजह से हर वक्त व्यस्त रहते हैं। पुलिस के अधिकारी हो या कर्मचारी परिवार को समय ही नहीं दे पाते बहुत ही कम वक्त मिलता है जब वह अपने परिवार के साथ समय बिता पाते हैं। यह और भी सुखद हो जाता है जब पुलिस परिवार सहित अधिकारियों को एक मंच में एकत्र हो । अब क्षेत्र के लोग कह रहे हैं कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन पुलिस परिवार के लिए हमेशा होना भी चाहिए ताकि इसे स्ट्रेस कम हो आपसी सामंजस्य से भी और खुशी का माहौल बना रहेगा।
कार्यक्रम में CRPF DIG आनंद सिंह, कलेक्टर अमित कुमार, एसपी मयंक गुर्जर, ASP रोहित शाह, ASP मनोज तिर्की, SDOP वन विभाग परख सारडा और रक्षित निरीक्षक रवि उपाध्याय अपने परिवारों के साथ मौजूद रहे।
यह आयोजन पुलिस परिवारों और शहीद परिवारों को एक मंच पर लाने की एक शानदार पहल कही जा रही है। आयोजन की चर्च बस्तर के जंगलों से निकल कर राजधानी तक आ गई है। आयोजन की प्रशंसा भी खूब हो रही है।
