छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का ब्रेक

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का ब्रेक

दृष्टिबाधित याचिकाकर्ता बोला – हमारा भी हक है

रायपुर/बालोद छत्तीसगढ़ में बम्पर शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। परीक्षा की तारीख तय होने के बाद हाईकोर्ट में लगी याचिका के कारण परीक्षा को फिलहाल  स्थगित कर दिया गया है।यह याचिका 3 लोगों ने लगाई थी, जिसमें एक याचिकाकर्ता दृष्टिबाधित फकीर निषाद भी हैं।

याचिकाकर्ता ने अपनी पीड़ा बताई। कहा  कि उनका नाम फकीर निषाद है और वह दृष्टिबाधित हैं। सरकार ने जो शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकाला था, उसमें डीएड और बीएड दोनों में दृष्टिबाधित वर्ग को शामिल ही नहीं किया गया था। फॉर्म भरने की कोशिश की तो पोर्टल पर विकल्प ही नहीं था। हमें पता नहीं सरकार ने अनदेखा किया या शिक्षा मंत्री ने, लेकिन हमारा भी हक है। हम पढ़-लिख सकते हैं, तभी तो हमने डीएड-बीएड किया है। माँ-बाप हैं तब तक हैं, उनके बाद हमारा सहारा कौन बनेगा? सरकार को हम वोट देते हैं, सरकार ही हमें अनपढ़ बैठा रही है। उनका कहना है कि स्पेशल डीएड वाले छात्रों के लिए कुछ जगह है जो दिल्ली यूनिवर्सिटी से डिग्री लेते हैं, लेकिन जो छत्तीसगढ़ से सामान्य डीएड-बीएड करके आए हैं, उनके लिए कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया।बड़ी मुश्किल से पहुंचे हाईकोर्टयाचिका लगाने की कहानी भी संघर्ष भरी है। फकीर ने बताया कि वह जीसीआई ग्रुप के जरिए जुड़े हैं। हाईकोर्ट जाने के लिए कोई साथ देने वाला नहीं था। दुर्ग के एक ब्लाइंड दोस्त जो थोड़ा-बहुत देख सकता है, उसके सहारे ट्रेन में दिव्यांग कोटे से 3-4 ट्रेन बदलकर बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचे। घर में स्थायी नौकरी नहीं, 500 रुपये की पेंशन भी बंद हो गई। दोस्तों और परिवार से पैसा लेकर याचिका लगाई।

अब क्या?

सरकार ने मांग को जायज मानते हुए फिलहाल परीक्षा को रद्द कर दिया है और पोर्टल में संशोधन की बात कही जा रही है। सूत्रों के मुताबिक दिव्यांगों के लिए फॉर्म खोलने की सूचना भी आ रही है। फकीर की मांग है – जल्द से जल्द शिक्षा भर्ती पोर्टल को खोला जाए, दोनों क्लियर हैं हमारा डीएड-बीएड, हमें भी मौका मिले। इस देरी से हजारों सामान्य बच्चों का भी नुकसान हो रहा है, सरकार गलती स्वीकार करे और जल्दी संशोधन करे।बताया जा रहा है कि सरकार जल्द ही संशोधित विज्ञापन जारी कर दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए कोटा तय कर सकती है।

विभाग की बड़ी चूक

जब इस तरह की नियुक्तियां होती है तो हर वर्ग का ख्याल रखा जाना चाहिए। विज्ञापन जारी करनें से पहले आला अधिकारियों की नजर या तो नहीं पड़ी या उसे अनदेखा किया गया यह अलग बात है मगर अब भर्ती में और विलंब इस लिए लगेगा क्योकि एक चूक की वजह से वक्त जाया जरुर हुआ है।