एक दिन, 4 प्रदर्शन, शहर जाम,
एक दिन, 4 प्रदर्शन, शहर जाम,
शंकर नगर से राजभवन तक लोग रूट बदलकर भागे

लोधीपारा रोड़ जाने वाला मार्ग
रायपुर आज का दिन रायपुर में आंदोलन के नाम रहा और खामियाजा भुगता आम लोगों ने। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक, सभी घटक दल एक ही दिन सड़क पर उतर आए। 4 अलग-अलग संगठनों ने 4 अलग-अलग जगह चक्का जाम जैसी स्थिति बना दी। नतीजा – शहर के मुख्य मार्गों पर कई घंटों तक ट्रैफिक रेंगता रहा और वाहन चालक एक गली से दूसरी गली रूट बदलकर निकलते रहे। सुबह से शाम तक पुलिस को सिर्फ बैरिकेटिंग संभालते देखा गया।

कांग्रेस भवन…
कहां-कहां हुआ प्रदर्शन और कहां फंसा ट्रैफिक
शंकर नगर चौक – BJP महिला मोर्चा सबसे पहला जाम शंकर नगर चौक पर लगा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला। मुद्दा था – मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोम्चा बिमोल एकोइजम पर JNU छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप। JNU की आंतरिक समिति ने आरोप सही पाए हैं और प्रशासन ने उन्हें प्रोफेसर पद से बर्खास्त कर दिया है।
इस प्रदर्शन के कारण राजीव भवन मार्ग और शंकर नगर का पूरा मुख्य मार्ग ब्लॉक हो गया। कांग्रेस भवन घेरने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को दो स्तर की बैरिकेटिंग करनी पड़ी। बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल तैनात रहा।

राजीव गांधी चौक / प्रेस क्लब – INDIA गठबंधन
ठीक इसी दौरान राजीव गांधी चौक पर ओबीसी, INDIA गठबंधन के घटक दलों, छात्र और नागरिक संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। धरना स्थल पर बैनर लगा था – 10 अक्टूबर 2026 – ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, वोट चोरी बंद करो, एस.आई.आर पर रोक लगाओ
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ता काले झंडे लेकर बैठे रहे। इसके कारण पुलिस को रायपुर प्रेस क्लब के सामने ही बैरिकेटिंग करनी पड़ी। राजीव गांधी चौक से कलेक्टोरेट जाने वाला रास्ता पूरी तरह प्रभावित रहा। मोतीबाग के सामने चौथे मोर्चे पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) ने अमित जोगी की अगुवाई में अपने पदाधिकारियों के साथ प्रदर्शन किया।–इस कारण शास्त्री मार्केट, घड़ी चौक और राजभवन जाने वाला VIP मार्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। दफ्तर जाने वाले लोगों को घूम-घूम कर जाना पड़ा।JCCJ का प्रदर्शन – अमित जोगी की अगुवाई में

शंकर नगर चौक
आंदोलन का पैमाना दोहरा क्यों?
शहर के लोगों में सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि आम आदमी को धरना-प्रदर्शन की अनुमति के लिए थाने-कलेक्टोरेट के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन जब राजनीतिक दलों का आयोजन होता है तो आसानी से अनुमति मिल जाती है और पूरे शहर की सड़कें रोक दी जाती हैं।आज हालत यह थी कि एक ही शहर में भाजपा सत्ता में होते हुए भी सड़क पर थी और विपक्ष भी सड़क पर था, लेकिन जाम में फंसा सिर्फ आम आदमी।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी जगह डायवर्जन प्लान लगाया गया था, लेकिन एक साथ 4 जगह प्रदर्शन होने से कई घंटों तक यातायात व्यवस्था बिगड़ी रही।यह पहली बार ऐसा नहीं हुआ कई बार इस तरह के राजनीतिक प्रदर्शन से यातायात व्यवस्था चरमरा सी जाती है.

