चोरों का नवाबी शौक बुलेट ही चुराता था गिरोह,
घूम-घूमकर उड़ाई 16 गाड़ियां, 18.50 लाख का माल जब्त, ऐसे हुआ पर्दाफाश
रायपुर..राजधानी में पुलिस ने अजग -गजब का मामला में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोर का शौक ही नवाबी था – उसे बुलेट ही चुराना पसंद था। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार शाम 5 बजे दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में 4 आरोपियों और विधि से संघर्षरत 3 बालकों सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रायपुर के डीडी नगर, कोतवाली, पुरानी बस्ती और टिकरापारा थाना क्षेत्रों में घूम-घूमकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह ने 7 बुलेट सहित कुल 13 दोपहिया वाहन चोरी किए थे।
चेकिंग में सपड़ाया चोर,
डीडी नगर क्षेत्र में पुलिस ने बिना पीछे की नंबर प्लेट वाली बुलेट को रोककर जांच की। पूछताछ में वाहन चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया।आरोपी वाहनों के लॉक तोड़कर चोरी करते थे और पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट निकाल देते थे या बदल देते थे।
16 गाड़ियां बरामद,
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 13 और वारदात में इस्तेमाल किए गए 3 दोपहिया वाहन सहित कुल 16 वाहन जब्त किए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 18 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश और चोरी की अन्य वारदातों की जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी –
दीप छाबडिया,रूद्राक्ष चंद्रवंशी उर्फ प्रिंस,शुभम पटले पिता मुकेश पटले,कृष्ण कुमार सिंह पिता कामदेव सिंह उम्र 21 साल निवासी जे डी काम्पलेक्स के पीछे थाना कबीर नगर रायपुर,विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक को भी गिरफ्तार किया है।
