बिना लाइसेंस के बन रहा महंगा क्रीम-साइड इफेक्ट का खतरा

रायपुर.. हर कोई चाहता है कि उसकी चेहरे की चमक बरकरार रहे। स्कीन ग्लो हो मगर बाजार में बिकने वाले महंगे क्रीम क्या सही है। उपयोग के लायक है आप को पता कर के  उसे चेहरे पर लगाना चाहिए। साइनिंग,चेहरे की केयर करते करते आप को कहीं आम क्रीम का साइड इफेक्ट ना हो ब्यूटी क्रीम लगाने वालों हो जाए सावधान। रायपुर में गली मोहल्ले और किराए के मकान में ब्यूटी क्रीम धड़ल्ले से बन रही है।रायपुर के महावीर नगर में जब ड्रग डिपार्टमेंट की टीम पहुंची तो पूरी टीम हैरान रह गई। मौके पर क्रीम बनाने की फैक्ट्री चल रही थी, लेकिन इस फैक्ट्री का ड्रग डिपार्टमेंट से कोई लाइसेंस ही नहीं लिया गया था।

तीन तरह की क्रीम बन रही थी, नाम इतने लुभावने हैं कि कोई भी आसानी से खरीद ले। लेकिन इनके साइड इफेक्ट क्या होंगे, यह क्रीम बनाने वाले को भी पता नहीं है।

क्या मिला छापे में

ड्रग विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां कोई केमिस्ट ही नहीं था। आप अंदाजा लगाइए कि चेहरे पर लगाने वाली क्रीम में क्या मिलाया जा रहा है, कितनी मात्रा होनी चाहिए, इसकी जांच करने वाला न कोई लैब है और न कोई केमिस्ट।

वर्षों से चल रहा था कारोबार

क्रीम बनाने वाले महेंद्र सचदेवा ने पूछताछ में बताया कि वह अलग अलग मोहल्ले में जाकर क्रीम बनाने का काम करता है और यह धंधा वर्षों से चल रहा है।वहीं उसने बताया कि फार्मूलेशन दिल्ली से लिया है। उसके बाद क्रीम बनानें का काम किया जा रहा था। उसके क्रीम गलत नहीं है बल्कि लाइसेंस कुछ  दिनों से एक्सपायर हुआ है।

क्रीम के नाम सुन कर नहीं लगेगा असली है या नकली,

क्विज पर्ल फेशियल सीरम विद विटामिन सीम मॉम ब्यूटी व्हाइटनिंग क्रीम

ग्लैमरिक्स मेमोरीज ब्यूटी नाइट क्रीम

फार्मूलेशन मिलता है दिल्ली से

जांच में खुलासा हुआ है कि दिल्ली और मुंबई से क्रीम बनाने का फार्मूलेशन खरीदा जाता है और उसी के आधार पर क्रीम का निर्माण किया जाता है। सवाल यह है कि फार्मूलेशन तो आसानी से मिल जाता है, मगर गुणवत्ता सही है या गलत, साइड इफेक्ट कर रहा है या नहीं, कौन सी स्किन पर लगानी है और कौन सी पर नहीं, यह तय कौन करेगा।

ड्रग  विभाग के इन्सपेक्टर टेकचंद धीरे बताया कि यहां तीन अलग अलग क्रीम बनानें का काम किया जा रहा था। जिसे लेकर सैम्पल कलेक्ट किया गया है। वैधानिक दस्तावेजों की जांच की जा रही है।  और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि बिना लाइसेंस के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाना गंभीर अपराध है और जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।