पटवारियों के समर्थन में उतरा अधिकारी फेडरेशन

रायपुर..प्रदेश के पटवारी आंदोलन पर है। सरकार विभाग ने आंदोलन को कमजोर करने कार्रवाई भी की मगर पटवारी आंदोलन में डटे रहे। पहले पटवारियों का राज्य के न्यायब तहसीलदार ,तहसीलदारों का समर्थन मिला अब छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पटवारियों के आंदोलन के समर्थन में उतर गया है। फेडरेशन ने 18 नवंबर को प्रदेशभर में आक्रोश रैली निकालने का ऐलान किया है।फेडरेशन की आज आपातकालीन वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के अनिश्चितकालीन आंदोलन और शासकीय सेवकों के लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते के मुद्दे पर चर्चा हुई।बैठक में पटवारियों के आंदोलन को दबाने के लिए एसीबी की कार्रवाई सहित विभिन्न हथकंडे अपनाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की गई और निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। फेडरेशन ने तय किया है कि मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल मिलकर पटवारियों पर की गई सभी दंडात्मक कार्यवाहियों को निरस्त करने और उनकी जायज मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग करेगा।

साथ ही लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से एरियर्स सहित देने की मांग को लेकर आंदोलन का शंखनाद किया गया है।

फेडरेशन के आंदोलनात्मक फैसले

प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि –

0.. 18 नवंबर 2026 को सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में आक्रोश रैली निकाली जाएगी

0.. रैली के बाद कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा

0.. मुख्यमंत्री से भेंट कर पटवारियों पर कार्रवाई निरस्त करने की मांग की जाएगी

0.. 3 प्रतिशत DA एरियर्स सहित भुगतान की मांग की जाएगी

0.. मांग पूरी नहीं होने पर एक दिवसीय प्रांतव्यापी आंदोलन किया जाएगा

बैठक में फेडरेशन से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रांताध्यक्ष शामिल हुए और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।