छत्तीसगढ़ के बंटी बबली की बढ़ी और मुश्किलें- दो एफआईआर और दर्ज,

 

रायपुर..दीपक टंडन के किस्से आज कल चर्चा में है। एक बड़ा गिरोह बड़े ही सुनियोजित तरीके से काम करता था। पूर्व सरकार की छवि खराब करनें से लेकर प्रदेश के आला पुलिस के अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी गिरोह के टारगेट में रहता था। सुत्रो के अनुसार दीपक टंडन के गिरोह में कुछ कथित बड़े पत्रकार भी शामिल है। बिलासपुर और रायपुर पुलिस जल्द ही दीपक दंपत्ती के काले कारनामों को उजागर कर सकती है।

पुलिस के पास दो कारोबारियों की लिखित शिकायत पर रायपुर के तेलीबांधा और सक्ती जिले में अलग-अलग FIR हो चुकी है। वहीं कई पीड़ित एक-एक कर सामने आ रहे हैं।

प्राप्त शिकायतों में उल्लेख है कि पूर्ववर्ती सरकार के समय CM हाउस का रसुख दिखाकर पैसे की वसूली करता था। कोल माइंस में काम दिलाने के एवज में पैसे वसूलता था। कारोबारी श्याम सिंह ठाकुर से 31 लाख और कारोबारी विकास कुमार नागले से 25 लाख वसूलने का आरोप है।

आरोप है कि कई कारोबारियों को फर्जी IAS अधिकारी और कोल माइंस MD बनाकर मुलाकात करवाता था। पूरा सिंडिकेट वेलकम श्री होटल से ही संचालित करता था। सिंडिकेट में कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और तथाकथित पत्रकार शामिल होने की चर्चा है। पुलिस के जांच में पता चला है कि पैसे वापस मांगने पर होटल बुलवाकर अपने गुर्गों से पिटाई करवाने और वीडियो बनाने का आरोप है। पत्नी को हथियार बनाकर एट्रोसिटी एक्ट में फंसाने का झांसा देने का भी आरोप है। कई बड़े राजनेताओं के साथ फोटो दिखाकर रसुख बताता था। आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक तस्वीरें और चैट मिलने की भी चर्चा है। आरोपी के साले की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी गई है। बिलासपुर पुलिस ने रायपुर समेत कई ठिकानों पर दबिश दी है। फिलहाल आरोपी दीपक टंडन 5 दिन की पुलिस रिमांड में है। बिलासपुर पुलिस पूछताछ कर रही है। अब रायपुर लाकर आगे पूछताछ की जाएगी। वहीं आरोपी की पत्नी बरखा टंडन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

तेलीबांधा FIR

जमीन विक्रय करने का झांसा देकर 36 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाने में आरोपी अंबेडकर टंडन उर्फ दीपक और बरखा टंडन के खिलाफ धारा 318(4), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रार्थी आशीष जायसवाल, निवासी शंकर नगर, रायपुर का बीयर बनाने का व्यवसाय है। शिकायत में बताया कि पूर्व परिचित जगदीश सिंह के माध्यम से अंबेडकर टंडन उर्फ दीपक और बरखा टंडन से जमीन क्रय विक्रय के संबंध में बातचीत हुई थी जगदीश ने बताया था कि 16,500 वर्गफीट भूमि उपलब्ध है, जिस पर वर्तमान में एटमॉस्फेरिया नामक रेस्टोरेंट संचालित है और उक्त भूमि एवं रेस्टोरेंट विक्रय हेतु उपलब्ध है। भूमि का सौदा लगभग 1 करोड़ 16 लाख रुपये में तय हुआ था।

अग्रिम बयाना के रूप में कुल 36,00,016.70 रुपये दिए गए। 14.08.2025 को 1 लाख रुपये टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन दिया गया। इसके बाद 18.08.2025 को तीन किस्तों में 25 लाख, 3 लाख और 2,00,016.70 रुपये कुल 30,00,016.70 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा 5 लाख रुपये नगद दिए गए। यह लेन-देन वेलकम श्री होटल के खाते में किया गया, जिसका खाता धारक बरखा टंडन बताई गई है। नगद रकम का लेन-देन वेलकम श्री होटल, वीआईपी रोड, रायपुर में किया गया।आरोपियों ने जमीन का विक्रय इकरारनामा तैयार कराकर भूमि का सीमांकन, बंटवारा, राजस्व अभिलेख दुरुस्त कराने और रजिस्ट्री पंजीयन कराने का आश्वासन दिया था। बाद में पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

सक्ती के FIR में क्या..

कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सक्ती थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 318 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रार्थी किशन शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 6 गुरुद्वारा वार्ड सक्ती, ट्रांसपोर्टिंग एवं कोयले का व्यवसाय करता है। शिकायत में बताया कि मार्च 2022 में रायपुर में उसकी मुलाकात दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन से हुई थी। आरोपी ने खुद को शासन प्रशासन में अच्छे संबंध होने और बड़े लोगों से परिचय होने का हवाला दिया। कोयले का बड़ा टेंडर दिलवाने की बात कहकर उसने प्रार्थी से 15 लाख रुपये नगद ले लिए। रुपये के एवज में आरोपी ने गारंटी के तौर पर एचडीएफसी बैंक का 4 लाख रुपये का चेक दिया और साथ ही एचडीएफसी बैंक का एक ब्लैंक चेक भी दिया। कहा गया कि जब मैं कहूं तो चेक लगा कर पैसा निकाल लेना। पैसे दिए काफी समय हो गया। प्रार्थी ने जब चेक अपने खाते में जमा करने से पहले एचडीएफसी बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन का उक्त बैंक खाता सालों पहले ही बंद हो चुका है। तब प्रार्थी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।

महिला डीएसपी को बना चुका है शिकार,

रायपुर की एक महिला डीएसपी शिकायत दीपक टंडन ने की थी। विभागी जांच भी हुआ था। जिसके बाद आरोपी दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के हौसले ब़ढ़ गए थे। सुत्र यह भी बताते है कि उनके कथित गुर्गे जिन्हें विदेश यात्रा तक करवाया है लॉबिग कर के उन्हें बचानें में लगे है। बिलासपुर पुलिस इस मामले  कभी भी बड़ा खुलासा रैकेट को लेकर कर सकती है। वहीं रायपुर पुलिस भी रिमांड लेकर पुछताछ  करेगी।