IAS की फेक ID और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 88 लाख की ठगी,

रायपुर- साइबर ठगों के हौसले इतनें बुलंद है कि छत्तीसगढ़ के आईएएस के फेस बुक आईडी को हैक कर के लाखों की ठगी कर ली। अब आरोपी पुलिस के चंगूल में है। रेंज पुलिस आईजी कार्यालय रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ देश के 11 थानों और साइबर सेल में पहले से ही धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। रेंज पुलिस महानिरीक्षक
अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों में शामिल मुख्य आरोपियों के खिलाफ तकनीकी साक्ष्य जुटाकर गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे, इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई।
छत्तीसगढ़ के सीनियर IAS अधिकारी के नाम पर फर्जी फेसबुक ID
प्रार्थी सुशांत पनका ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना रखी है। इस पर थाना राखी में अपराध क्रमांक 153/26 धारा 319(2), 336(3) BNS और 66(C) IT एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई।विवेचना के दौरान फेसबुक, गूगल और मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से प्राप्त जानकारी का तकनीकी विश्लेषण किया गया। विश्लेषण में आरोपी की पहचान अर्जुन कुमार जाटव निवासी हमीरपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर धोखाधड़ी कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से और भी कई स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की फर्जी फेसबुक आईडी के साक्ष्य मिले हैं, जिस पर अलग से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 88 लाख की ठगी
दूसरे मामले में प्रार्थिया रश्मि शर्मा ने रेंज साइबर थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने के नाम पर उनसे 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस पर अपराध क्रमांक 14/24 धारा 318(4), 3(5), 238, 111 BNS और 66(D) IT एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।बैंक खाता, मोबाइल नंबर और वॉट्सएप से प्राप्त तथ्यों के विश्लेषण के बाद मुख्य आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार दीक्षित निवासी कानपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर दीक्षित एजेंसी नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक अकाउंट खुलवाकर ठगी की रकम प्राप्त करता था। पूछताछ में अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी मिली है। आरोपी द्वारा उपयोग किए गए बैंक खाते के खिलाफ देश के विभिन्न 11 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
अर्जुन कुमार जाटव ग्राम पारा, तहसील मौदहा, हमीरपुर, उत्तरप्रदेश, प्रवीण दीक्षित पांडु नगर, हंसनगर, कानपुर, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है।
निशित अग्रवाल,डीएसपी साइब
