खाद्य विभाग का सीजनल ड्रामा शुरू
रायपुर-त्योहारों का सीजन आते ही खाद्य एवं औषधि विभाग हर साल की तरह इस बार भी अचानक एक्टिव हो गया है। सवाल वही पुराना है विभाग सिर्फ सीजन में ही क्यों जागता है? दाल,तेल,आटा,गेहू,चना,शक्कर,गूड में क्या मिलावट नहीं हो रहा सवाल यही है कि कितनें सैम्पल लिए। कब जांच सार्वजनिक हुई। छापे तो पड़ते है मगर सील गिनती के दुकान ही हुए है।
आंकड़ों पर नजर
प्रदेश में 20 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स हैं, अकेले रायपुर में 2600 से ज्यादा थोक और खुदरा मेडिकल स्टोर्स संचालित हैं। वहीं 15 से 30 हजार छोटे-बड़े होटल-रेस्टोरेंट हैं जहां खाद्य सामग्री बेची जा रही है। विभाग के पास स्टाफ की भारी कमी है। ऐसे में पूरे साल खाद्य मानकों की जांच कौन करेगा? लैब में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट महीनों लटकी रहती है, और जब तक रिपोर्ट आती है तब तक अवमानक माल बाजार में खप चुका होता है।
जनता के मन में बड़ा सवाल
जानकार बताते हैं कि त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा मिलावट पनीर, मावा और खोवा में ही होती है, जो सीधे लोगों की सेहत से जुड़ा है। लेकिन क्या सिर्फ पनीर पकड़ने से फूड सेफ्टी सुनिश्चित होगी? जनता पूछ रही है – बाकी 12 महीने विभाग कहां सोया रहता है? क्या शिकायत मिलने पर ही चुनिंदा दुकानों पर दिखावे की कार्रवाई होती है?त्योहार खत्म, कार्रवाई खत्म – यही पुराना पैटर्न इस बार भी दोहराया जा रहा है।
पनीर पर विभाग का फोकस
एनालॉग पनीर को विभाग ने ही मान्य किया है। अब पुरे प्रदेश में एनालॉग पनीर बैन है। सुत्र बताते है कि एनलॉग पनीर नुकसान दायक नहीं है यदि उसमें मात्र सही है तो। मगर एनालॉग पनीर में सिर्फ इस लिए कार्रवाई की गई बैन किया गया क्योकि होटल और ढाबा गूमटी ठेले में पनीर बेचते वक्त नहीं बताया जाता था कि यह पनीर एनालॉग है या शुद्ध पनीर एनालॉग पनीर परोस कर शुद्द पनीर का रेट लिया जाता था। अब तक विभाग ने सबसे अधिक कार्रवाई पनीर को लेकर की है फिर भी बाजार में एनालॉग पनीर या अवमानक पनीर धडल्ले से बीक रहा है। एक पखवाड़ा पहले ही भाठागांव से जप्त पनीर अवमानक पाया गया है।
क्या है मानक अवमानक का खेल
आम जनता को समझ में नहीं आता कि विभाग कार्रवाई तो करता है मगर उसके परिणाम क्या आया। सब व्याकरण के फेर में उलझ जाते है । सही मायनें में मुख्य अंतर यह है कि अमानक केवल स्थापित नियमों या पैमानों से अलग होने को दर्शाता है, जबकि अवमानक एक तय सीमा से भी खराब गुणवत्ता या गिरे हुए स्तर को दर्शाता है। इतनी कठीन शब्दा वली आम जनता के समझ से परे है। सवाल यह भी है कि विभाग रेग्यूलर कार्रवाई होनी चाहिए मगर शिकायत का इंतजार विभाग को रहता है। खाद्य में कार्रवाई कभी कभार दिख ही जाता है मगर औषधि में कार्रवाई कब हुई है यह याद तक आम जनता को नहीं है।
कल क्या मिला छापे में
खाद्य नियंत्रक IAS दीपक अग्रवाल खुद फील्ड में उतरे और तीन जगहों पर छापा मारा -स्वीट हट बेकर्स – मिठाइयों में कॉकरोच तैरते मिले जनता होटल किचन में भारी गंदगी, डोसे के बैटर में गंदगी पाई गई। अंबे माँ होटल – पनीर ग्रेवी में कॉकरोच, फ्रीजर में बासी वेज बिरयानी स्टोर पाया गया।तीनों जगह साफ-सफाई में बड़ी लापरवाही मिली।
