दुर्ग के गरबा नाइट में बवाल
बजरंग दल के विरोध पर बिगड़ा माहौल, वीडियो वायरल…
रायपुर /दुर्ग पद्मनाभपुर हॉकी ग्राउंड में पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के गरबा नाइट कार्यक्रम में मारपीट का मामला सामनें आया है। बजरंग दल के विरोध के बाद हंगामा हुआ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
नवरात्रि पर आयोजित गरबा नाइट के दौरान दुर्ग में जमकर हंगामा हो गया। मामला पद्मनाभपुर स्थित हॉकी ग्राउंड का है, जहां पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा दो दिवसीय गरबा नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मारपीट की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गरबा कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध जताया गया था, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। हालांकि विरोध किस बात को लेकर था, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
आयोजकों की चुप्पी,
सबसे बड़ा सवाल कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहा है। इतने बड़े आयोजन में क्या पर्याप्त संख्या में बाउंसर और पुलिस बल तैनात था? सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर भीड़ अधिक होने से सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी साबित हुई।इस पूरे मामले में आयोजक और पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कितने लोग घायल?
मारपीट के दौरान कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि 2 से 3 लोगों को हल्की चोटें आई हैं।घटना की सूचना पद्मनाभपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया है।पद्मनाभपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने और वीडियो की पुष्टि के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान करने में जुटी है।
