कमिश्नर संबित मिश्रा ने किया 67 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण,

कमिश्नर संबित मिश्रा ने किया 67 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण,

टेक्निकल टावर और दो वीमेन हॉस्टल का काम तेज करने के निर्देश

रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आज शहर में चल रहे 67 करोड़ के बड़े विकास कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

उन्होंने तेलीबांधा में 39 करोड़ की लागत से बन रहे टेक्निकल टावर, पंडरी में 14 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन वीमेन हॉस्टल और नरैया तालाब के पास 14 करोड़ की लागत से बन रहे दूसरे वीमेन हॉस्टल का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता इमरान खान, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आयुक्त ने तीनों प्रोजेक्ट्स की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए काम मेंजी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हों और सतत मॉनिटरिंग कर जल्द से जल्द पूरे किए जाएं।